बड़ी खबर : हाईकोर्ट ने हटाई पंचायत चुनाव पर लगी रोक, जल्द जारी होगा कार्यक्रम

0

नैनीताल। उत्तराखंड पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेशवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव पर लगी रोक को हटा दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद राज्य में चुनावी हलचल और तेज हो जाएगी।

राज्य सरकार की ओर से अदालत को जानकारी दी गई कि पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं और जल्द ही एक नया चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

अब नजरें चुनाव आयोग की ओर हैं, जो किसी भी वक्त विस्तृत कार्यक्रम जारी कर सकता है। कोर्ट के इस फैसले को राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share