भगवानपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी बाइक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

0
IMG-20230409-WA0046.jpg

भगवानपुर । पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। देर शाम सिकंदरपुर गांव के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवारों को रोका गया। बाइक के संबंध में पुलिस द्वारा कागजात मांगने पर वह दिखा नहीं पाए। पूछताछ में बाइक चोरी कबूल की और तलाशी में चाकू मिला। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि सद्दाम और समीर निवासी रायपुर थाना भगवानपुर को चोरी की बाइक और चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share