भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने क्षेत्रवासियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं, कहा-आज के दिन हमें अन्याय के विरुद्ध लड़ने और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए

0
FB_IMG_1698115741887.jpg

भगवानपुर । विधायक ममता राकेश ने विजयादशमी के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विधायक ममता राकेश ने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक यह पर्व हमारे भीतर की बुराइयों पर विजय प्राप्त कर सद्गुणों का विकास करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमें अन्याय के विरुद्ध लड़ने और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। विधायक ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि विजयादशमी का यह पर्व मिल-जुलकर, शांति और सद्भावना के साथ मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share