भाजपा शासन में हो रहा है क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रदीप चौहान ने करौंदी गांव में किया सड़क का उद्घाटन

0
IMG-20230929-WA0011.jpg

भाजपा शासन में हो रहा है क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रदीप चौहान ने करौंदी गांव में किया सड़क का उद्घाटन

भगवानपुर । जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने करौंदी गांव में सड़क का उद्घाटन किया । इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है सरकार की विभिन्न योजनाओं से पूरे क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर है। कहा कि भाजपा शासन में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है। क्षेत्र में सड़कें तेजी से बनाई जा रही है। जहां पर जलभराव के लिए नालों की जरूरत है उनको जल्द ही बनवाया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सिकरोड़ा अमित सैनी, सुंदर कश्यप, निखिल सैनी, नवाब अहमद, शशांक चौहान, तरुण चौहान, महिपाल चौहान, आकाश चौहान, राकेश कुमार,शुभम सैनी आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share