भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ममता राकेश, भगवानपुर विधायक ने मंडावर गांव में किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने जताया आभार

0
IMG-20240209-WA0004.jpg

भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ममता राकेश, भगवानपुर विधायक ने मंडावर गांव में किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने जताया आभार

भगवानपुर । क्षेत्र स्थित मंडावर गांव में शुक्रवार को विधायक ममता राकेश ने सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। वहीं विधायक ने ग्रामीणों की अन्य समस्याएं भी सुनीं। विधायक ममता राकेश ने कहा कि भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराया जा रहा है। कहा कि विधायक निधि के साथ साथ उन्होेंने अन्य कार्यदायी संस्था को भी प्रस्ताव भेज रखे हैं। सभी गांवों के मुख्य मार्ग को संवारने का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के खेतों तक सड़कें जा रही है। भगवानपुर विधानसभा में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य हो रहे हैं। इस दौरान सन्नी सैनी प्रधान, दिपक सैनी, बिजेंद्र कुमार, धर्म पाल, प्रवीण राणा, प्रवीण सैनी, शुभम सैनी, अंकित राणा, संदीप सैनी, संजय सैनी, कालूराम सैनी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share