भाजपा सरकार में हो रहा है सर्वांगीण विकास: रचित अग्रवाल, भगवानपुर टोल प्लाजा के समीप सड़क निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

0
1000295225.jpg

 

भगवानपुर । भगवानपुर टोल प्लाजा के समीप सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। भाजपा नेता रचित अग्रवाल ने बताया कि यह सड़क नगर पंचायत से बनाई जा रही है।
शुक्रवार को भाजपा नेता रचित अग्रवाल ने टोल प्लाजा के समीप सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार लगातार गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। कई वर्षों की मांग को सांसद डॉ निशंक ने गंभीरता पूर्वक लिया और इस का निर्माण शुरू कराया गया। क्षेत्र के लोगों ने आभार प्रकट व्यक्त किया। इस सड़क निर्माण में भाजपा नेता रचित अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share