महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20230708-WA0063.jpg

भगवानपुर । महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। किराए के मकान में रह रहे फैक्ट्रीकर्मी अमरीश कुमार की पत्नी ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी।

अमरीश ने पुलिस को तहरीर देकर दूसरे फैक्ट्री कर्मी पर पत्नी को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी फरार चल रहा था। इसके गैर जमानती वारंट जारी किए गए। पुलिस ने आरोपी संजय कुमार निवासी ग्वालटोली थाना मैनपुरी जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share