भगवानपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए आम आदमी पार्टी ने राहुल कपिल को घोषित किया प्रत्याशी, कहा-विकास करना प्राथमिकता

0
IMG-20241229-WA0010.jpg

 

भगवानपुर । नगर पंचायत भगवानपुर से अध्यक्ष पद के लिए आम आदमी पार्टी ने राहुल कपिल को प्रत्याशी के रुप में घोषित किया। सोमवार को आप प्रत्याशी राहुल कपिल कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास की उनकी प्राथमिकता रहेंगी। जनता से उन्होेंने सहयोग करने की अपील की है।

भगवानपुर विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे प्रेमचंद ने कहा कि जनता ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को देखा है। दोनों ही पार्टी भ्रष्टाचार करने में माहिर है। जनता भ्रष्टाचार मुक्त शासन चाहतीं है। उन्होंने कहा कि जहां भी आम आदमी पार्टी को मौका मिल रहा है तो वह दिल्ली की तर्ज पर विकास कर रही है। भगवानपुर नगर पंचायत में लोगों ने मौका दिया तो यहां विकास कार्यों की झड़ी लगा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share