भगवानपुर में 2 फैक्ट्रियों के गोदामों में लगी भीषण आग, दमकल की 13 गाड़ियों ने 5 घंटे में पाया आग पर काबू

0
IMG-20231017-WA0153

भगवानपुर । औद्योगिक क्षेत्र रायपुर में स्थित दो फैक्ट्री के गोदाम में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने अपना भयंकर रूप धारण कर लिया और पूरी ही गोदाम को चपेट में ले लिया सूचना पर पहुंचे दमकल की जो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आग ने गोदाम में रखे सारे सामान को जलाकर राख कर दिया था।

जानकारी के अनुसार रायपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री के गोदाम में देर रात अचानक धुआं उठाना शुरू हो गया धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने जानकारी फैक्ट्री स्वामी को दी फैक्ट्री स्वामी ने मामले की जानकारी दमकल व स्थानीय पुलिस को देते हुए आग पर काबू पाए जाने का प्रयास करने लगे लेकिन कुछ ही देर में आग ने अपना भयंकर रूप धारण करते हुए दोनो गोदामो को ही चपेट में ले लिया और गोदामो में रखा सारा सामान को जलाकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल की उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर, हरिद्वार, मायापुर, रुड़की , भगवानपुर से 13 दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाए जाने का प्रयास शुरू कर दिया जिसमे करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक गोदामो में रखें सारे सामान को आग ने जलाकर राख कर दिया था। साथ भवन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सी एफ ओ अभिनव कुमार ने बताया कि नुकसान का आकलन नही हो पाया हैं। वहीं सूचना पाकर सी एफ ओ अभिनव कुमार व एस पी देहात स्वप्न्न किशोर व पुलिस क्षेत्राधिकार मंगलौर बहादुर सिंह चौहान ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share