बड़ा हादसा: कॉफी बनाने के दौरान सिलेंडर में विस्फोट, पर्यटक ट्रेन के कोच में लगी आग, 10 की मौत, 20 अन्य घायल

0
train-fire_1693020490.webp.webp

तमिलनाडु के मदूरै में बड़ा हादसा हुआ है। मदुरै में ट्रेन के कोच में भीषण आग लग गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 20 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शनिवार तड़के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास बोडी लेन पर खड़ी एक पर्यटक ट्रेन में आग लग गई। हादसे में कई लोग मारे गए हैं। दक्षिण रेलवे ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद का एलान किया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रेन रामेश्वरम जा रही थी। इसका नाम पुनालुर मदुरै एक्सप्रेस बताया जा रहा है। आग की चपेट में आने वाले कोच में ज्यादातर यात्री लखनऊ से सवार हुए थे। जान गंवाने वालों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के ही हैं। आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली। उस वक्त ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी थी। दक्षिणी रेलवे अधिकारी के मुताबिक, पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में आज सुबह 5:15 बजे मदुरै यार्ड में निजी/व्यक्तिगत कोच में आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पा लिया गया है और अन्य डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। मदुरै की जिला कलेक्टर एमएस संगीता ने कहा कि आज सुबह 5:30 बजे मदुरै रेलवे स्टेशन पर कोच में आग लगने की घटना हुई। कोच में तीर्थयात्री थे और वे उत्तर प्रदेश से यात्रा कर रहे थे। आज सुबह जब उन्होंने कॉफी बनाने के लिए गैस स्टोव जलाने की कोशिश की, तो सिलेंडर में विस्फोट हो गया। 55 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और अब तक 10 शव निकाले गए हैं। बचाव अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share