शहीद मेजर दुर्गामल्ल समाज के लिए गौरव रहे, शहीद दुर्गामल्ल को पुण्यतिथि पर किया गया याद

0
IMG-20230825-WA0022.jpg

रुड़की । आजाद हिंद फौज में गोरखा समाज के प्रथम पंक्ति जांबाज भारतीय शहीद मेजर दुर्गामल्ल की 79वी पुण्यतिथि पर गोरखा समाज ने उन्हें याद किया।शहीद दुर्गामल्ल की प्रतिमा पर गोरखा समाज अध्यक्ष जसवंत सिंह थापा के साथ प्रबुद्ध नागरिकों ने फूलमाला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शहीद मेजर दुर्गामल्ल समाज के लिए गौरव रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व गोरखा समाज अध्यक्ष मेजर बुद्धि सिंह राणा ने की। नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने कहा कि आजादी के आंदोलन में गोरखा समाज का अहम योगदान रहा। शहीद दुर्गामल्ल की शहादत को देश कभी भुला नहीं पाएगा। प्रधानमंत्री मोदी भी मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तह शहीदों के प्रतीक चित्र और शिलापट स्थापित करवा रहे हैं। कहा कि शहीदों को सम्मान देने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान संगठन के कोषाध्यक्ष रविंद्र गुरुंग, महासचिव बिमला थापा, क्षेत्रीय प्रमुख उज्ज्वल थापा, राजेंद्र गुरुंग, हरि बहादुर गुरंग, तेज प्रसाद शर्मा, डीबी मल्ल, अनुज आत्र्येय, सचिन गोंड़वाल, डीवी शर्मा, नरेश कुमार, दिल बहादुर गुरुंग, गोविंद राम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share