खानपुर विधायक के खिलाफ भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन, भाजपा पदाधिकारियों के संबंध में गलत टिप्पणी करने का आरोप

रुड़की । भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढंडेरा में खानपुर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आरोप है कि विधायक ने भाजपा पदाधिकारियों के संबंध में गलत टिप्पणी की।

मंडल अध्यक्ष रवि राणा ने कहा कि खानपुर विधायक उमेश कुमार ने मिलाप नगर में जनता के सामने उन्हें और मंडल उपाध्यक्ष रजनीश पाल के बारे में गलत टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि को इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती है। मंडल उपाध्यक्ष रजनीश पाल ने आरोप लगाया कि विधायक समर्थकों ने उन्हें जान से मारने की बात कही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढंडेरा के वैंकट हॉल से मिलाप नगर तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share