मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

0
pushkar-singh-dhami-pithauraghadh.jpg

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा स्थित अपने निजी आवास नगला तराई और लोहियाहेड हेलीपैड पर आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करना होगा। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से जनसमस्याओं के निस्तारण में जवाबदेही सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

धामी ने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को उसकी समस्या का संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराना है। इसके लिए प्रशासनिक व्यवस्था को जनहित के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों और स्थानीय जरूरतों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share