दो बाइकों की चपेट में आई महिला, उपचार के दौरान मौत

0
accident.jpg

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में सड़क पार कर रही 55 वर्षीय महिला को दो बाइकों ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को हिरासत में लेकर दुर्घटना में शामिल वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 9:30 बजे पटेलनगर क्षेत्र में एक महिला के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली। सूचना पर चीता पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि इशरत पत्नी नाजिम, निवासी वाल्मीकि बस्ती, संजय कॉलोनी पटेलनगर, पैदल सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक स्प्लेंडर बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक कृष्ण (18), निवासी लोहियानगर और रजत, निवासी ब्रह्मपुरी चला रहे थे।

पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को इंद्रेश अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को हिरासत में लेकर वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पटेलनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share