एकता कपूर की नई हॉरर फिल्म ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ का फर्स्ट लुक जारी, 2027 में होगी रिलीज

0
IMG-20261114-WA0025.jpg
  • तानसिंह लामा 

मुंबई। हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए एक नई फिल्म दस्तक देने जा रही है। निर्माता एकता आर कपूर और अमर बुटाला की आगामी हॉरर फिल्म ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है। शुक्रवार 13 तारीख के खास मौके पर फिल्म के टाइटल का ऐलान किया गया। साजिद खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म वर्ष 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

फिल्म के जारी पोस्टर में एक बेहद डरावनी महिला का खौफनाक रूप नजर आ रहा है। लंबे बिखरे बाल, खून से लाल साड़ी, सफेद आंखें, नुकीले दांत और पंजों जैसे हाथों के साथ उसका डरावना चेहरा फिल्म की हॉरर थीम को दर्शाता है। अंधेरे और धुएं से भरे बैकग्राउंड में सामने आया यह पोस्टर दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है।

 

जय हो मीडिया वेंचर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड प्रस्तुत कर रहा है। फिल्म की निर्माता शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अमर बुटाला हैं। फिल्म की कहानी और कलाकारों को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

 

एकता आर कपूर इससे पहले भी हॉरर और सुपरनैचुरल जॉनर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। वहीं, अमर बुटाला ‘बजरंगी भाईजान’, ‘केसरी’ और ‘मिशन मजनू’ जैसी फिल्मों के निर्माण से जुड़े रहे हैं। ऐसे में दोनों निर्माताओं का यह नया प्रोजेक्ट हॉरर और मनोरंजन का अलग अनुभव देने की तैयारी में है।

शुक्रवार 13 को फिल्म के टाइटल और फर्स्ट लुक के ऐलान ने इसे लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। अब दर्शकों को 2027 में इसके सिनेमाघरों में आने का इंतजार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share