बी. एम. एल. मुंजाल ग्रीन मैडोज स्कूल, गंगा ग्रींस में आयोजित हुआ वूमेन हेल्थ टॉक

बी. एम. एल. मुंजाल ग्रीन मैडोज स्कूल, गंगा ग्रींस में आयोजित हुआ वूमेन हेल्थ टॉक

हरिद्वार । शनिवार को बी.एम. एल. मुंजाल ग्रीन मैडोज स्कूल, गंगा ग्रींस हरिद्वार में संस्थापक डॉ. बृजमोहनलाल मुंजाल जी की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विद्यालय में महिलाओं के लिए एक ‘हेल्थ टॉक शो’ का आयोजन किया गया। महिलाओं को जागरूक करने के लिए विद्यालय की हैड मिस्ट्रेस तपस्या राज मक्कर जी द्वारा हरिद्वार की सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संध्या शर्मा जी को आमंत्रित किया गया था।

डॉ. संध्या शर्मा (एम.बी.बी.एस., डी.जी.ओ.) एक अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं और संतानहीनता के उपचार के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ डॉक्टरों में से एक हैं। वह हरिद्वार में उत्तरांचल टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में अभ्यास करने वाली एक प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। डॉ संध्या शर्मा जी ने उपस्थित सभी महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी और स्वस्थ रहने के लिए उचित परामर्श दिए। हमारे छात्रों की माताओं सहित आस-पास की सभी महिलाओं ने इस सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया और बेझिझक होकर अपने सवाल पूछे जिनके उत्तर डॉ संध्या शर्मा जी ने बड़ी सौम्यता के साथ दिए और उनकी स्त्री रोग संबंधी समस्याओं का समाधान किया। कुल मिलाकर यह एक स्वस्थ चर्चा से परिपूर्ण सत्र रहा जहां छोटी लड़कियों को भी स्वस्थ शरीर के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। विद्यालय द्वारा आयोजित यह सत्र सभी महिलाओं के लिया लाभप्रद रहा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share