उत्तराखंड: जोर-जोर से खर्राटे ले रहा था युवक, परेशान होकर आधी रात को पड़ोसी ने बुला ली पुलिस, जानिए आगे क्या हुआ?

उत्तराखंड: जोर-जोर से खर्राटे ले रहा था युवक, परेशान होकर आधी रात को पड़ोसी ने बुला ली पुलिस, जानिए आगे क्या हुआ?

ऊधम सिंह नगर । लोगों को नींद में खर्राटे आना स्वाभाविक सी बात है। लेकिन रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में यही खर्राटे दो पड़ोसियों में विवाद की वजह बन गए। मामले ने तूल पकड़ा तो बात पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस दोनों पड़ोसियों को आधी रात थाने ले गई और विवाद करने पर कार्रवाई करने की हिदायत देकर छोड़ा। दरअसल, रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में रहने वाला अक्षय मिस्त्री चाट का ठेली लगाता है। अक्षत के मुताबित रविवार की रात वह परिवार के साथ घर पर सो रहा था। उसे नींद में खर्राटे आते हैं। उसके खर्राटे से पड़ोसी परिवार विवाद करता है। रात में नींद में उसे जोर-जोर से खर्राटे आए तो पड़ोसी ने विवाद खड़ा कर दिया। इस पर उनके बीच गाली-गलौच भी हुई थी। इस दौरान पड़ोसी ने डायल 112 में फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस दोनों को थाने ले गई और विवाद करने पर कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद उनको घर भेज दिया। उसका कहना है कि नींद में खर्राटे आने पर उसका दोष क्या है। पड़ोसी उसके खर्राटे को लेकर इधर उधर बाते भी करते हैं। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि पड़ोसियों के बीच आपस में टशन थी और खर्राटे को वजह बताया गया। दोनों पक्षों को विवाद करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share