आज पूरे विश्व की जनता का विश्वास भारत देश में प्रति बढ़ा: महेंद्र भट्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

हरिद्वार । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद आदित्य एल-वन के कदम से विश्व में देश का नाम रोशन हुआ है। आज विश्व के विकसित देश भी भारत की ओर नजर गड़ाए हुए देख रहे हैं। जी-20 सम्मिट देश में करवाकर भी नया परिचय देने का काम किया गया है। यह बात उन्होंने शनिवार को डामकोठी में स्वागत के दौरान कही।बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती देवी के जीतने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के हरिद्वार आगमन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व की जनता का विश्वास भारत देश में प्रति बढ़ा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल पर उतारने का काम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर रहे हैं। प्रदेश में आई आपदा में किसान, मजदूर के साथ सभी वर्ग की मदद की है। इसी के साथ जनहित की कई योजनाओं से हर वर्ग का विकास किया है। इसी का नतीजा है कि बागेश्वर उपचुनाव में भारी मतों से भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के प्रति जनता का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है। इस मौके पर उपाध्यक्ष विकास तिवारी, जिला महामंत्री आशु चौधरी, मुनीश सैनी, आदेश सैनी, लव शर्मा आदि शामिल हुए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share