नस-नस में जमी सूजन के काट हैं ये 5 फूड्स, स्वेलिंग को दूर कर भरेंगे ताकत, अंग-अंग में आ जाएगी जान

सूजन या इंफ्लामेशन होना एक ऐसी परेशानी है जो बॉडी के किसी भी हिस्से में हो सकती है। हाथ-पैर,मुंह और आंखों तक में सूजन आ सकती है। सूजन आना एक आम परेशानी है जो किसी को भी हो सकती है। बॉडी में सूजन आने के लिए कई कारण जिम्मेदार हैं। हाथ-पैरों, मसल्स या हड्डियों में सूजन होना किसी गंभीर बीमारी का कारण हो सकता है। किसी को कुछ खास फूड्स से एलर्जी होती है जिसके बाद हाथों की उंगलियां और आंखों में सूजन आने लगती है। सूजन तब होती है जब शरीर के किसी भी हिस्से में तरल पदार्थ जमा हो जाता है। बैक्टीरियल, वायरल और फंगल संक्रमण सूजन को ट्रिगर कर सकते हैं। कई बार क्रॉनिक बीमारियां जैसे डायबिटीज,मोटापा और ऑटोइम्यून डिजीज भी सूजन का कारण बनते हैं।

आप जानते हैं कि सूजन सिर्फ बॉडी के बाहरी अंगों में ही नहीं आती बल्कि ये नसों में भी आती है। नसों की सूजन हमें दिखती नहीं है लेकिन उसे हम महसूस करते हैं। नसों में सूजन होने से उसमें दर्द रहता है और वो हल्की-हल्की फूलने लगती हैं। अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के जर्नल में छपे एक अध्ययन से पता चलता है कि कुछ फूड्स सूजन-रोधी होते हैं जिनका सेवन करके बॉडी को हेल्दी रखा जा सकता है और सूजन से भी राहत पाई जा सकती है।

सूजन को दूर करने में रंगीन फल और सब्जियां, फल और साबुत अनाज बेहद असरदार साबित होते हैं। आप भी अक्सर बॉडी में होने वाली इंफ्लामेशन से परेशान रहते हैं तो कुछ खास तरह के फूड्स का करें सेवन। ये फूड्स नस-नस में मौजूद सूजन को दूर करते हैं और दर्द से भी राहत दिलाते हैं। हेल्थलाइन के मुताबिक कुछ फूड्स का सेवन करके आप आसानी से सूजन को दूर कर सकते हैं।

बादाम और अखरोट खाएं सूजन कम होगी

बादाम और अखरोट ऐसे हेल्दी ड्राईफ्रूट्स है जिनका सेवन करके बॉडी के किसी भी हिस्से में होने वाली सूजन को दूर किया जा सकता है। इन नट्स में हेल्दी वसा, फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मौजूद होते हैं। ये नट्स शरीर से तनाव को कम करते है और अंग-अंग की सूजन को कम करते हैं। नट्स का नियमित सेवन क्रॉनिक सूजन को रोकने में भूमिका निभाता हैं।

एवोकाडो खाएं

एवोकाडो में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड वसा और एंटीऑक्सीडेंट सूजन को कम करने में अहम किरदार निभाते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर ये फल सूजन से लड़ने में मदद करते हैं।

ब्रोकोली खाएं सूजन दूर होगी

ब्रोकोली में सल्फोराफेन नामक एक पदार्थ मौजूद होता है जो सूजन को कम करता है। इसका सेवन करने से नसों में मौजूद सूजन कम होती है और रक्त संचार ठीक रहता है।

ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी खाएं

ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं जिन्हें पॉलीफेनोल्स कहा जाता है। ये शक्तिशाली यौगिक ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं और शरीर के अंगों और नसों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर इन फलों का नियमित सेवन क्रॉनिक सूजन को कम करने में मदद करता है और अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share