पं. दीनदयाल जी का दर्शन मानवता की भलाई का मार्ग दिखाता है: डाॅ कल्पना सैनी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के आधार पर ही विश्व के सबसे बड़े संगठन ने अपना विस्तार किया: वैभव अग्रवाल

पं. दीनदयाल जी का दर्शन मानवता की भलाई का मार्ग दिखाता है: डाॅ कल्पना सैनी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के आधार पर ही विश्व के सबसे बड़े संगठन ने अपना विस्तार किया: वैभव अग्रवाल

भगवानपुर । जनसंघ व भारतीय पार्टी के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 108वां जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार को क्षेत्र स्थित गांव छागामंजरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। राज्यसभा सांसद डाॅ कल्पना सैनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने शरीर, मन, बुद्धि, आत्मा से मानवता का भला करने का दर्शन दिया। उनका मानना था कि देश की जड़ों से जुड़कर हम कार्य करें और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक का भला करें। शांति के अग्रदूत के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय की सोच को क्रियान्वित करते हुए विकास और जनकल्याण के कार्य पूरे देश में जारी है। उनके विचारों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए संपूर्ण प्रदेश में अभियान जारी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लगाए गए जनसंघ के पौधे का विस्तार विचार के रूप में देश ही नहीं दुनिया के विभिन्न भागों तक हुआ है। भगवानपुर नगर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सैनी व महामंत्री वैभव अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के आधार पर ही विश्व के सबसे बड़े संगठन ने अपना विस्तार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को धरातल पर उतारने के पुनीत कर्तव्य को समर्पित हैं। इस मौके पर अजय सैनी, विराट गोयल, सन्नी प्रधान, कर्णपाल प्रधान, संदीप सैनी, भूपेंद्र सैनी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share