त्यागी समाज रुड़की का प्रतिभा सम्मान समारोह 13 अक्टूबर को, बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई

रुड़की। त्यागी कल्याण एवम विकास समिति, रुड़की की कार्यकारिणी की एक बैठक अनिरुद्ध त्यागी मैनेजिंग डायरेक्टर सागर पेपर मिल,के ओम विहार रूड़की स्थित आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में दिनांक 13 अक्टूबर को आयोजित होने वाले आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई, तथा सदस्यों को उनके कार्यों का वितरण किया गया। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी त्यागी समाज अपने होनहारों को सम्मानित करेगा, तथा अपने समाज के युवाओं को पर्यावरण संरक्षण व बुजुर्गो के सम्मान के प्रति जागरूक करेगा। अंक तालिका संकलन के लिए अंतिम तिथि 10 अक्टूबर नियत की गई, इसके बाद प्राप्त होने वाली अंक तालिकाएं स्वीकार नहीं की जाएंगी। इस वर्ष प्रोफेसर ब्रजीव त्यागी, डीन, भारतीय प्रोद्योगिक संस्थान, रूड़की समारोह के मुख्य अतिथि होंगे ।समारोह बी एस एम इंटर कॉलेज के हाल मे आयोजित किया जायेगा।बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डा राकेश त्यागी व संचालन महामंत्री एडवोकेट नरोत्तम त्यागी ने किया। बैठक में सरक्षक श्री जे डी त्यागी, गुरुदत्त त्यागी ,के बी त्यागी,आदेश त्यागी, प्रिंस त्यागी,नवीन त्यागी , प्रतोष त्यागी, विकास त्यागी,श्याम कुमार त्यागी, योगेश त्यागी, मुनेश त्यागी, बृजेश त्यागी फौजी, अरुण त्यागी,विनोद त्यागी, सुधीर त्यागी, मनोकान्त त्यागी, अनिरुद्ध त्यागी, अनिल त्यागी मा योगेश त्यागी संदीप त्यागी बागेश् त्यागी विजय त्यागी संजय त्यागी तरुण त्यागी व आदेश त्यागी फौजी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share