भगवानपुर नगर मंडल युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बने सुमित शर्मा उर्फ अन्नू, कहा-युवाओं को भाजपा के साथ जोड़ने का करेंगे कार्य

भगवानपुर नगर मंडल युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बने सुमित शर्मा उर्फ अन्नू, कहा-युवाओं को भाजपा के साथ जोड़ने का करेंगे कार्य

भगवानपुर । भगवानपुर नगर मंडल युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष पद पर सुमित शर्मा उर्फ अन्नू को जिम्मेदारी सौंपी गई। मंडल अध्यक्ष सुमित चौहान ने सूची जारी कर सभी को बधाई दी है। दायित्व मिलने पर सुमित शर्मा उर्फ अन्नू ने मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि जो पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी है उसको बखूबी निभाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के साथ युवाओं को जोड़ने का कार्य करेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के हित में नकल विरोधी कानून लागू कर युवाओ का भविष्य सुरक्षित किया है। प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। कहा कि धामी सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। सुमित शर्मा उर्फ अन्नू को मंडल अध्यक्ष सुमित चौहान, भाजपा नगर मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, युवा मोर्चा के जिला मंत्री आशीष धीमान, विराट गोयल, हिमांशु चौधरी रुहालकी, सुंमत गालब, अकुंश शर्मा, गगन बंसल, विक्की पंडित बजरंगी, भूपेंद्र सिंघल, मोहित अग्रवाल, नवीन सैनी, विपिन वर्मा, जय भारद्वाज आदि ने बधाई दी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share