देश की तरक्की में राजीव गांधी का असाधारण योगदान, रुड़की में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई भारत रत्न पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती

देश की तरक्की में राजीव गांधी का असाधारण योगदान, रुड़की में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई भारत रत्न पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती

रुड़की । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस पर महानगर कांग्रेस कमेटी रुड़की द्वारा सद्भावना दिवस के रूप में आयोजित कार्यक्रम में पुष्प अर्पित पर उन्हें स्मरण किया।
रविवार को मोहन नारायण सक्सेना की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की तरक्की एवं मजबूती के लिए असाधारण योगदान दिया। उनके द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अतुलनीय विकास की पहल की गई। आज भारत सूचना प्रौद्योगिकी में विश्व में प्रथम पायदान पर है। राजीव गांधी द्वारा पंचायती राज एक्ट, युवाओं को मतदान के लिए 18 वर्ष, औधोगिक प्रगति के लिए प्रोत्साहित, भारत की सीमाओं की सुरक्षा के लिए पड़ोसी देशों को सैन्य मदद करने जैसे सराहनीय कार्य करने के लिए सदैव याद किया जाएगा। पूर्व मंत्री राव शेर मोहम्मद ने कहा कि राजीव गांधी के बलिदान को भूलाया नहीं जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share