अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोग उत्साहित: वैभव अग्रवाल, भगवानपुर के शिव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान

भगवानपुर । कस्बे स्थित शिव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल के नेतृत्व में सफाई अभियान की शुरुआत की है। भाजपा कार्यकर्ताओं का यह अभियान 21 जनवरी तक चलेगा। भाजपा नेता वैभव अग्रवाल ने बताया कि अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोग उत्साहित हैं। लोगों में जश्न का माहौल है। कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने से पूरे देश में खुशी की लहर है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन जगह-जगह मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी लोग अपने घरों में दिए जलाकर दीपावली मनाएंगे। कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ हर हिंदू का सपना पूरा हो रहा है। 22 जनवरी को मंदिर में भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसमें हर हिंदू को शामिल होना चाहिए, जो लोग अयोध्या नहीं पहुंच पा रहे हैं तो वे 22 जनवरी को अपने घरों में घी के दीपक जलाएं। हम लोगों का सौभाग्य है कि हमारे सामने राम मंदिर का निर्माण हुआ और भगवान श्रीराम अपने घर लौट रहे हैं। इस बात के हम सभी साक्षी बनने जा रहे हैं। इस मौके पर नरेश प्रधान, भगवती प्रसाद, विक्की पंडित, सुमित शर्मा, सुमंत गालव, अभिषेक, चंदन सैनी, संदीप आचार्य, सागर अग्रवाल, रितिक युगाक अग्रवाल, रोहित, संजय गोयल, गोविंद कश्यप, विराट गोयल, भूपेंद्र सिंघल, अशोक, सुमित, चमन, महावीर, रविंद्र, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share