हरिद्वार में आयोजित भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का ऊर्जावान मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
लव कपूर (फाउंडर प्रेसीडेंट/सी ई ओ/एडिटर इन चीफ)
National 24×7 digital live tv news channel
www.national24x7.com
Crime and political senior journalist
News channel WhatsApp no. 9897404750
https://www.facebook.com/national24x7offical
National 24×7 न्यूज़ चैनल को like, subscribe ,share और follow फॉलो करें
हरिद्वार में आयोजित भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का ऊर्जावान मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर आदरणीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के करकमलों से राज्य के समग्र विकास को समर्पित ₹1100 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। साथ ही पुलिस विभाग के आरक्षियों को नियुक्ति पत्र तथा राज्य में साइबर वित्तीय अपराधों की शिकायत दर्ज कराने के लिए e-Zero FIR प्रणाली का भी शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के आशीर्वचन एवं ऊर्जावान संबोधन ने हम सभी को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए राज्य के विकास के लिए और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं आदरणीय अमित शाह जी के कुशल मार्गदर्शन में निश्चित रूप से वर्ष 2027 में भी भारतीय जनता पार्टी जन आशीर्वाद के साथ प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। प्रदेश सरकार के इस विशाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित देवतुल्य जनता का हृदय की गहराइयों से कोटि-कोटि आभार।


इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट जी समेत पूर्व मुख्यमंत्रीगण, समस्त मंत्रीगण, सांसदगण एवं विधायकगण भी उपस्थित रहे।
