NEET UG 2025 Result घोषित: राजस्थान के महेश कुमार ने किया टॉप, दिल्ली की अविका अग्रवाल बनीं फीमेल टॉपर
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो भी परीक्षार्थी इस वर्ष NEET UG में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल के टॉपर बने हैं राजस्थान के महेश कुमार, जिन्होंने 99.9999547 पर्सेंटाइल हासिल कर पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनके पीछे मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी उत्कर्ष अवधिया दूसरे स्थान पर हैं।
तीसरे से पांचवें स्थान तक के परिणाम भी शानदार हैं, तीसरे स्थान पर हैं महाराष्ट्र के कृषांग जोशी, चौथे स्थान पर दिल्ली के मृणाल किशोर झा और पांचवे स्थान पर रही हैं दिल्ली की अविका अग्रवाल, जो इस साल की महिला टॉपर भी हैं। एनटीए ने आज सुबह NEET UG 2025 की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी अब मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
NEET UG 2025 के टॉप 10 टॉपर्स की सूची
-
महेश कुमार – राजस्थान
-
उत्कर्ष अवधिया – मध्य प्रदेश
-
कृषांग जोशी – महाराष्ट्र
-
मृणाल किशोर झा – दिल्ली
-
अविका अग्रवाल – दिल्ली
-
जेनिल विनोदभाई भयानी – गुजरात
-
केशव मित्तल – पंजाब
-
झा भव्य चिराग – गुजरात
-
हर्ष केदावत – दिल्ली
-
आरव अग्रवाल – महाराष्ट्र
इस वर्ष टॉप 10 में सिर्फ एक महिला छात्रा ने अपनी जगह बनाई है। दिल्ली की अविका अग्रवाल, जिन्हें पाँचवां रैंक मिला और जिन्होंने 99.9996832 पर्सेंटाइल स्कोर किया।
बाकी प्रमुख महिला टॉपर्स हैं:
-
आशी सिंह – दिल्ली (12वीं रैंक)
-
बाधे सिद्धि मंजबापू – महाराष्ट्र (26वीं रैंक)
-
तनिशा – राजस्थान (29वीं रैंक)
-
ऊर्जा राजेश शाह – महाराष्ट्र (31वीं रैंक)
परीक्षार्थियों को उनका स्कोरकार्ड रजिस्टर्ड ईमेल पर भी भेजा गया है। सभी अभ्यर्थी सलाह दी जाती है कि वे ईमेल चेक करें और वेबसाइट से भी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।