एक व्यक्ति के लिए मां का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है: देवी सिंह राणा, भगवानपुर ग्रामीण मंडल के भलस्वागाज गांव में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण

0
IMG-20240807-WA0037.jpg

भगवानपुर । भगवानपुर ग्रामीण मंडल स्थित भलस्वागाज गांव में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। उसकी देखभाल करने का भी संकल्प लिया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा ने कहा कि एक व्यक्ति के लिए मां का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। इस रिश्ते की गरिमा को समझते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर धरती पर हरियाली बढ़ाने के दृष्टिकोण से वृहद स्तर पर वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसे बचाने का संकल्प लिया है। कहा कि धरती भी मां स्वरूप है। इसलिए पेड़ पौधे रहने से संतुलन वायुमंडल का संतुलन बना रहता है। इस मौके पर जगमोहन राणा, सोमपाल प्रजापति, संजय सिंह राणा, सौरभ कुमार, राजू प्रजापति, मोहित राणा, रुद्र राणा, ओमवीर सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share