आधुनिकता केवल वस्त्रों से नहीं, विचारों से भी होनी चाहिए: रेखा आर्या, आईआईटी रुड़की में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

0
FB_IMG_1681297005793.jpg

आधुनिकता केवल वस्त्रों से नहीं, विचारों से भी होनी चाहिए: रेखा आर्या, आईआईटी रुड़की में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

रुड़की । महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आधुनिकता केवल वस्त्रों से नहीं, विचारों से भी होनी चाहिए। ऐसे समाज का निर्माण किया जाए जिसमें महिलाएं राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक और आध्यात्मिक तौर पर मजबूत हों।

आईआईटी में महिला सशक्तिकरण के एक कार्यक्रम में पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि देश की 50 फीसदी आबादी को मजबूत किया जाना चाहिए। शिक्षित समाज इस दिशा में बेहतर तरीके से काम कर सकता है। आईआईटी में बड़ी संख्या में छात्राएं पढ़ती हैं। वह भविष्य में बेहतर समाज बनाने के लिए अपना योगदान निश्चित तौर पर देंगी। शिशु लैंगिक असामानता को दूर किया जाना चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज पाल, जिला मंत्री सतीश सैनी, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, प्रोफेसर एस. पी. सिंह, प्रोफेसर स्मिता झा, डॉ. अनुपमा बहादुर आदि मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share