मेयर गौरव गोयल ने इस्तीफा देने से पूर्व नगर निगम के अधिकारियों- कर्मचारियों को सम्मानित किया

मेयर गौरव गोयल ने इस्तीफा देने से पूर्व नगर निगम के अधिकारियों- कर्मचारियों को सम्मानित किया

रुड़की । नगर निगम के महापौर पद से इस्तीफा देने से पूर्व गौरव गोयल नगर निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि निगम के सभी कर्मचारियों/अधिकारियों का उन्हें पूर्ण सहयोग रहा। सभी के सहयोग से मिलकर उनके द्वारा नगर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए गए कि रुड़की नगर सुंदर और स्वच्छ बने,वहीं उन्होंने कहा कि नगर की जनता द्वारा दिए गए अपार स्नेह के लिए वह हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।

उनकी हर संभव कोशिश रही है कि सभी को साथ लेकर चले। सभी वार्डों में उन्होंने खुद जाकर विकास कार्यों में रूचि ली है। जो समस्याएं थी उनका समाधान किया है। सभी वर्ग के लोगों का हर स्तर पर सम्मान हो सहयोग किया है नगर निगम पहुंचे आप कोई भी फरियादी निराश होकर नहीं लौटा है। सभी का आदर भाव किया गया है। सामाजिक संगठनों का भी हर स्तर पर सहयोग किया गया है और उन्होंने भी स्वच्छता अभियान में नगर निगम का पूरा सहयोग और समर्थन किया है। हमेशा की तरह वह मेयर रहते हुए भी सभी के दुख सुख दुख में खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा है कि नगर निगम प्रशासन ने बहुत ही अच्छे ढंग से शहर को आगे बढ़ाने का काम किया है।सभी बधाई के पात्र हैं। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रशांत कुमार,सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता व संजय कुमार,बाबू अब्दुल कय्यूम,मोहन सिंह,लिपिक पवन सैनी,सुधीर त्यागी,राजीव भटनागर,सचिन कुमार,जेई गुरदयाल सिंह,अमित चौधरी,मनसा नेगी,श्रुति प्रदीप कुमार,विजेंदर सिंह, आयुष शर्मा,मोहम्मद अजहर,सफदर अली व सूरज पांडे को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share