महिंद्रा के पास इस समय 2.8 लाख से ज्यादा ऑर्डर पेंडिंग, इस मॉडल की डिमांड सबसे ज्यादा, 5 महीने की चल रही वेटिंग

महिंद्रा के पास इस समय 2.8 लाख से ज्यादा ऑर्डर पेंडिंग, इस मॉडल की डिमांड सबसे ज्यादा, 5 महीने की चल रही वेटिंग

देश में सबसे ज्यादा SUV बेचने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के पास 2.81 लाख से ज्यादा ऑर्डर पेंडिंग हैं। कंपनी ने बताया कि उसने इस तिमाही में 1 लाख से ज्यादा SUVs की डिलीवरी की है। वो अपनी सभी ग्राहकों को जल्दी डिलीवरी देने के लिए पूरी दम खम से काम कर रही है। महिंद्रा की स्कॉर्पियो लाइन-अप में स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन शामिल हैं। इन दोनों की इस समय 1.17 लाख से ज्यादा ऑर्डर पेंडिंग हैं। कंपनी ने बताया कि इन दोनों मॉडल ही हर महीने कम्बाइंड 14 हजार यूनिट का प्रोडक्शन किया जा रहा है।

कंपनी में ऑटो और फार्म के ED और CEO राजेश जेजुरिकर ने बताया कि जुलाई में उन्होंने लगभग 37,000 यूनिट्स का बिल बनाया, जो लगभग 100 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ डिलीवर किए है। हम FY-24 के Q4 तक हर महीने 49,000 यूनिट्स का प्रोडक्शन करने पर काम कर रहे हैं।

वर्तमान में महिंद्रा के सबसे पॉपुलर प्रोडक्ट में से एक थार के 68,000 से ज्यादा ऑर्डर पेंडिंग हैं। थार 2WD और 4WD के लिए हर महीने 10,000 नए ऑर्डर मिल रहे हैं। कंपनी ने बताया कि थार 2WD की डिमांड आसमान छू रही है। अभी इसका वेटिंग पीरिडय 15 महीने तक पहुंच गया है। वहीं, 2WD मॉडल से ज्यादा महंगी थार 4WD पर पर लगभग 5 महीने की वेटिंग चल रही है। महिंद्रा के फ्लैगशिप SUV मॉडल XUV700 इस समय 77,000 से ज्यादा ऑर्डर पेंडिंग हैं। वहीं, टाटा सफारी को हर महीने करीब 8,000 बुकिंग मलि रही हैं। इसका टॉप वैरिएंट का वेटिंग पीरियड लगभग 1 साल तक है। बोलेरो और बोलेरो नियो के लगभग 8,400 ऑर्डर पेंडिंग हैं। कंपनी को हर महीने बोलेरो की लगभग 9,000 बुकिंग मिल रही हैं। इसका वेटिंग पीरियड दूसरे मॉडल की तुलना में सबसे कम है। आने वाले हफ्तों में कंपनी बोलेरो नियो प्लस की शुरुआत के साथ बोलेरो लाइन-अप का विस्तार करेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share