भागवत कथा सुनने से होता है मन का शुद्धिकरण, भगवानपुर में श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा यात्रा

भागवत कथा सुनने से होता है मन का शुद्धिकरण, भगवानपुर में श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा यात्रा

भगवानपुर । कस्बे में श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होते हुए कथा स्थल पर समाप्त हुई। कथावाचक पंडित जगन्नाथ सेमवाल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना संसार का सर्वश्रेष्ठ सत्कर्म है, यह भगवान का वांग्मय स्वरूप है, जो जन्म जन्मांतर के पुण्य उदय होने पर प्राप्त होता है। ना भागवत की नियती ब्रह्म होना है, यह देव दुर्लभ है किंतु मनुष्यों को सुलभ होकर ज्ञान गंगा के रूप में प्रवाहित हो रही है। हर मनुष्य को समाज में अच्छा काम करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि कर्म ही प्रधान है, बिना कर्म कुछ संभव नहीं होता है, जो मनुष्य अच्छा कर्म करता है उसे अच्छा फल मिलता है। बुरे कर्म करने वाले को बुरा फल मिलता है। इसलिए सभी को अच्छा कर्म ही करना चाहिए। भागवत को सुनने से पाप नष्ट होता है। भागवत कथा एक ऐसा अमृत है कि इसका जितना भी पान किया जाए तब भी तृप्ति नहीं होती। भगवानपुर नगर मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल ने शोभायात्रा में शामिल होकर आर्शीवाद प्राप्त किया। उन्होंने आयोजनकर्ता को बधाई दी। इस मौके पर नीरज शर्मा उर्फ भूरा पंडित, जजमान भूपेंद्र सिंघल, संदीप शर्मा, अभिषेक शर्मा, कमल शर्मा, नितेश शर्मा, आयुष सिंघल, निखिल अग्रवाल, अविनेश गर्ग, ऋषभ अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, कमल अग्रवाल, अमन अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, कर्मण्य गोयल, धीरज, मंजीत, मयंक त्यागी आदि मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share