उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, IPS अधिकारियों के तबादले

देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण पदों पर फेरबदल किया गया है।
किसको मिली जिम्मेदारी
1. बी मुरुगेशन (IPS SPS-2011) – सहायक पुलिस महानिदेशक (ADG) से पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG), पीएसी बनाए गए हैं।
2. अमित सिंह (IPS SPS-2011) – सहायक पुलिस महानिदेशक से पुलिस उप महानिरीक्षक, पीएसी के पद पर स्थानांतरित।
3. अभिषेक गॉयल (IPS RR-2015) – पुलिस मुख्यालय से पुलिस उप महानिरीक्षक, पीएसी नियुक्त किए गए।
4. विजयेन्द्र मेहता (IPS RR-2021) – अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध/यातायात, हरिद्वार से पुलिस अधीक्षक, अपराध/यातायात, हरिद्वार बनाए गए।
5. निधिशा मौर्य (IPS RR-2021) – अपर पुलिस अधीक्षक, उधमसिंहनगर से पुलिस अधीक्षक, अपराध/यातायात, उधमसिंहनगर नियुक्त।
सरकार द्वारा इन तबादलों को प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यक्षमता में सुधार की दिशा में लिया गया कदम बताया जा रहा है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और अपनी नई जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाएं।
उत्तराखंड सरकार लगातार पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के प्रयास में जुटी हुई है। यह फेरबदल पुलिस के कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
(रिपोर्ट: पहाड़ समाचार)