जेएम ने तीन कोल्हू सील किए, कोल्हूओं में प्रतिबंधित प्लास्टिक जलाने की मिल रही थी शिकायत

0
IMG-20230520-WA00591.jpg

भगवानपुर । जेएम आशीष कुमार मिश्रा ने अमर पुरकाजी गांव में तीन कोल्हू सील किए। प्रशासन की टीम की कार्रवाई को देखते हुए कोल्हू संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

कोल्हूओं में प्रतिबंधित प्लास्टिक जलाने की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों को कुछ ग्रामीणों ने की थी। जेएम आशीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम ने अमर पुरकाजी पहुंच कर जांच पड़ताल की। टीम को मौके पर तीन कोल्हुओं में प्रतिबंधित प्लास्टिक जलता हुआ पाया गया। इस पर जेएम ने तीनों को सील कर दिया। प्रशासनिक टीम की इस कार्रवाई को देखते हुए अन्य कोल्हू स्वामियों में हड़कंप मचा रहा। जेएम आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि अमर पुरकाजी में चल रहे कोल्हूओं में प्रतिबंधित प्लास्टिक जलाए जाने पर तीन कोल्हुओं की सील की कार्रवाई की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share