भाजपा रुड़की महिला मोर्चा की बैठक में हुआ परिचय, जिलाध्यक्ष प्रतिभा चौहान ने रुड़की पूर्वी मंडल और झबरेड़ा मंडल का किया स्वागत

भाजपा रुड़की महिला मोर्चा की बैठक में हुआ परिचय, जिलाध्यक्ष प्रतिभा चौहान ने रुड़की पूर्वी मंडल और झबरेड़ा मंडल का किया स्वागत

रुड़की । भाजपा जिला कार्यालय पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रतिभा चौहान ने रुड़की पूर्वी मंडल और झबरेड़ा मंडल कार्यकारिणी का स्वागत कर परिचय बैठक ली। इस दौरान उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकताओं को बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करने की बात कहीं।

मंगलवार को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा चौहान ने परिचय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता को मजबूत स्तर पर भाजपा को और मजबूत करने का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने महिलाओं को मजबूत और उनकी सुरक्षा के लिए जो योजनाएं चला रखी है उनको प्रत्येक महिला तक पहुंचना सभी कार्यकर्ता सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। भाजपा में महिला मोर्चा की विशेष भूमिका है। कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाए। इस मौके पर रुड़की पश्चिमी मंडल अध्यक्ष तृप्ति कंसल, प्रभारी हेमलता चौधरी, जिला महामंत्री ममता राणा, ममता मितल, पुष्पा, सोम्पा, गीता मलिक, किरण, शशी जैन, मीनू, मितलेश, झबरेड़ा मंडल अध्यक्ष, सरस्वती रावत, प्रभारी कमला कैंथोला, महामंत्री सुशीला, रेश्मा, सुरेश मलिक आदि मौजूद रही।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share