अध्ययन एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बाधा समां

0
IMG-20240307-WA0047.jpg

अध्ययन एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बाधा समां

भगवानपुर । अध्ययन एकेडमी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बाधा। प्रधानाचार्य शिखा चौहान ने कहा कि देश के विकास का आधार ही नारी है। कहा कि 21 वीं सदी नारी शक्ति की है। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और अपने अंदर छिपी शक्ति को पहचानकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। हर साल दुनिया भर में यह दिन 8 मार्च को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं को समर्पित है। आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। यहां तक की अब आर्मी, नेवी और इंडियन एयरफोर्स की हर ब्रांच में महिलाओं की तैनाती हो रही है। ये दिन इन्हीं उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। इसके अलावा इन दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना भी है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share