पथरी में महिला की हत्या कर पति फरार, परिजनों ने काटा हंगामा, अक्सर होता था पत्नी से विवाद

पथरी में महिला की हत्या कर पति फरार, परिजनों ने काटा हंगामा, अक्सर होता था पत्नी से विवाद

पथरी । पथरी क्षेत्र के गांव ऐथल बुजुर्ग में महिला की हत्या करने के बाद पति फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। दंपति में अक्सर छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद होता था। हत्याकांड के बाद आरोपी पति का परिवार भी फरार बताया जा रहा है। उधर मृतक महिला के परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस के अनुसार एक्कड़ खुर्द पथरी निवासी बानो (27) की शादी वर्ष 2015 में ऐथल निवासी जहीर हसन के साथ हुई थी। पेशे से जहीर हसन राज मिस्त्री का काम करता है। शादी के बाद से ही दोनों में अनबन रहती थी। बुधवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ। बाद पति ने महिला की हत्या कर दी। इसका पता गुरुवार की सुबह चला, जब जहीर हसन के परिजन कमरे में पहुंचे। देखा कि बानो खून से लथपथ हालात में जमीन पर पड़ी थी। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया। महिला के शरीर पर चोट के कई निशान मिले है। जहीर के पिता गांव में चौकीदार है।
पुलिस ने मौके से एक लोहे की फुकनी भी बरामद हुई है। जिस पर खून के निशान लगे है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर घटना का पता चलते ही महिला के परिजन गांव पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा काटा। पथरी थाने के एसएचओ रमेश सिंह तनवार ने बताया महिला के शरीर पर चोट के निशान है और चेहरा भी काला पड़ रहा है। आरोपी पति और परिवार के सदस्य भी मौके से फरार है। प्रथम जांच हत्या की बात सामने आई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share