गांव चलो अभियान से लोगों तक पहुंचाए सरकार की योजनाएं: प्रदीप बत्रा, भाजपा पश्चिम मंडल की ओर से गांव चलो अभियान के तहत 24 घंटे प्रवास शुरू

0
FB_IMG_1707567851896.jpg

 

रुड़की । भाजपा पश्चिम मंडल की ओर से गांव चलो अभियान के तहत 24 घंटे प्रवास शुरू किया गया। पदाधिकारियों से सरल और नमो ऐप डाउनलोड कराकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने का आह्वान किया गया।
आवास विकास कॉलोनी में बूथ संख्या 48 पर बूथ अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता के निवास पर बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा की गई। विधायक प्रदीप बत्रा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद किया और उन्हें योजनाओं की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार लगातार आमजन को लाभ देने का काम कर रही है। पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया है। इस मौके पर बीएल अग्रवाल, उमेश पटेल, रमेश चंद शर्मा, डीपी सिंह, नरेश कुमार, हेमंत शर्मा, राकेश गर्ग, बीएल गुप्ता, धर्मपाल गुप्ता, सुभाष कपनीया आदि मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share