भगवानपुर एलआईयू में तैनात अपर उप निरीक्षक मदन सिंह बिष्ट के पुत्र धर्मेंद्र सिंह बिष्ट का एआरटीओ पद पर चयन, क्षेत्र और विभाग में खुशी की लहर

0
IMG-20240829-WA0002.jpg

भगवानपुर एलआईयू में तैनात अपर उप निरीक्षक मदन सिंह बिष्ट के पुत्र धर्मेंद्र सिंह बिष्ट का एआरटीओ पद पर चयन, क्षेत्र और विभाग में खुशी की लहर

देहरादून/ हरिद्वार। एलआईयू भगवानपुर के तैनात अपर उप निरीक्षक मदन सिंह बिष्ट के पुत्र धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने पीसीएस परीक्षा पास कर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। धर्मेंद्र के चयन होने पर क्षेत्र व पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने धर्मेंद्र के पिता मदन सिंह बिष्ट को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। धर्मेंद्र की माता श्रीमती उमा बिष्ट ग्रहणी हैं। धर्मेंद्र बचपन से ही होनहार रहे हैं। धर्मेंद्र की प्रारंभिक परीक्षा गुरु राम राय देहरादून से हुई है। धर्मेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई और गुरुजनों को दिया हैं। धर्मेंद्र की सफलता से उनके गांव रामपुर जियाली काण्डा देवप्रयाग में खुशी की लहर है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share