शीतकाल के लिए चारों धाम के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित
देहरादून
चारों धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित।
22 अक्टूबर को 11:36 बजे सबसे पहले मां गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे।
उसके बाद 23 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।
23 अक्टूबर को ही 12:30 पर मां यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे।
अंत में 25 नवंबर को 2:56 पर बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद किए जाएंगे।