भारत की माटी से जुड़कर महापुरुषों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र सर्वोपरि भाव के साथ कार्य करती है भाजपा, भगवानपुर में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन

भारत की माटी से जुड़कर महापुरुषों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र सर्वोपरि भाव के साथ कार्य करती है भाजपा, भगवानपुर में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन

भगवानपुर । भगवानपुर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि यह एक ऐसा अवसर है, जब हम अपने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पार्टी वेबसादट पर दिये गए नंबर पर या नमो ऐप के माध्यम से अधिक से अधिक सदस्य बनाने की अपील की। सुबोध राकेश ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है, जो देशहित के लिए काम करता है और देश की सेवा के लिए समर्पित है। संगठन देश को एक नई दिशा देने के लिए भी कार्यरत है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान एक ऐसा अभियान है, जो संगठन को मजबूत बनाने के लिए चलाया जा रहा है। हमें संगठन में नए सदस्यों को जोड़ना होगा और मजबूत बनाना होगा। कहा कि सभी लोग पार्टी के इस अभियान में सक्रिय रुप से भाग लें। सभी अपने परिवार के सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलाएं और अपने मित्रों को भी पार्टी से जोड़े। हमें संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करना होगा। सदस्यता अभियान के सह संयोजक रचित अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का हर कार्यकर्ता पहुंचाएंगे। आमजन को इस अभियान के साथ जोड़ा जाएगा। बैठक का संचालन वैभव अग्रवाल व आशीष शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। महामंत्री वैभव अग्रवाल ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली है कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन रहे है। भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है कि जो कैडर पर आधारित है। भारत की माटी से जुड़कर महापुरुषों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र सर्वोपरि भाव के साथ कार्य करती है। यही कारण है कि भाजपा आज पूरे देश में सर्वव्यापी पार्टी बन चुकी है। बैठक में पूर्व विधायक झबरेड़ा देशराज कर्णवाल, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय गोयल, वीरेंद्र सैनी, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप चौहान, बबलू कुमार, ऋषभ अग्रवाल, सुशील राठी, मधुप त्यागी, मुकेश साद, शेर सिंह, मोहित यादव, हिमाशु शर्मा, आशीष धीमान आदि पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share