भाजपा की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता, भगवानपुर में भाजपाइयों ने मेरा बूथ सबसे मजबूत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुना

0
IMG-20230627-WA0052.jpg

भगवानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में देश के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भगवानपुर नगर मंडल में इस कार्यक्रम को हसनपुर गांव में सूर्यकांत सैनी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना।

प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम, कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता हैं। आप भाजपा ही नहीं देश की समृद्धि के मजबूत सिपाही हैं दल से बड़ा देश है। मुख्य अतिथि मंयक गुप्ता ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। नगर मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से कार्यकर्ताओं ने नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस मौके पर श्यामवीर सैनी, नगर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सैनी, महामंत्री आशीष, अजय गोयल, वीरेंद्र सैनी, सुरेंद्र वर्मा, सुशील राठी आदि मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share