भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा रुड़की की ओर बैठक का आयोजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया

रुड़की । कैबिनेट मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी उपस्थित पदाधिकारियों से मिस कॉल करके या नमो ऐप के माध्यम से अधिक से अधिक भाजपा सदस्य बनाने की अपील की। भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर रुड़की जिला कार्यालय की ओर से बुधवार को एक होटल में बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जो अपने देश के लिए काम करता है। हमारा संगठन अपने देश की सेवा के लिए समर्पित है। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें। आप अपने परिवार के सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलाएं और आप अपने मित्रों को भाजपा की सदस्यता दिलाएं। बैठक का संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सैनी, जिला महामंत्री प्रवीण संधू और अरविंद गौतम ने किया। बैठक में उपस्थित रहने वालों में ओवैसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, पूर्व सांसद हरपाल साथी, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, पूर्व विधायक सुरेश चंद्रजैन, सुबोध राकेश, अक्षय प्रताप सिंह, मुनीश सैनी, जिला उपाध्यक्ष सोनू धीमान,भीम सिंह, सूर्यवीर मलिक,सावित्री मंगला, प्रदीप पाल, सतीश सैनी,सौरभ गुप्ता, चौधरी धीर सिंह, नितिन गोयल, मुधूप त्यागी, प्रधान सतविंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, संजय त्यागी, विवेक चौधरी, धीर सिंह, दिनेश कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, मंडल अध्यक्ष आदित्य रोड, रवि राणा, डॉ मधू सिंह, योगेंद्र पुंडीर, आदित्य सैनी, विकास प्रजापति, सुशील रावत, प्रतिभा चौहान, सुशील राठी तृप्ति कंसल, सुनील साहनी, विक्रम गर्ग, संजय प्रजापति, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share