भाजपा नेता वैभव अग्रवाल ने भगवानपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष प्रत्याशी बनाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा आवेदन, कहा- बड़े अंतर से जीतेंगे

0
FB_IMG_1733299165673.jpg

भगवानपुर ।   नगर मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल ने नगर पंचायत भगवानपुर से अध्यक्ष प्रत्याशी बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सैनी जी, विधानसभा संयोजक मास्टर सत्यपाल सिंह जी व जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति जी को बायोडाटा सौंपा। उन्होंने दावा किया है कि पार्टी का टिकट मिलने पर वह बड़े अंतर से जीतेंगे। कहा कि वह सिर्फ चुनाव के समय नहीं बल्कि पूरे पांच साल जनता के बीच सक्रिय रहते हैं। उन्होंने कहा कि भगवानपुर नगर पंचायत के सभी लोगों को साथ लेकर निष्पक्ष तरीके से विकास कार्य कराएं जाएंगे। गरीब लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। केंद्र व प्रदेश की नीति पर कार्य किए जाएंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share