भाजपा नेता वैभव अग्रवाल ने कहा-भगवानपुर नगर मंडल व नगर पंचायत भगवानपुर में अधिक से अधिक पौधारोपण कर करेंगे उनकी देखभाल, आमजन को जोड़ा जाएगा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से

भगवानपुर । नगर मंडल भगवानपुर महामंत्री वैभव अग्रवाल ने कहा है कि नगर मंडल व नगर पंचायत भगवानपुर में अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनकी देखभाल करेंगे। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से आमजन को जोड़ा जाएगा। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान देशभर में जन आंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से जूझती दुनिया को पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने का नया संदेश देता है। पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने इन चुनौतियों के समाधान के लिए दुनिया को पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने का नया संदेश दिया है और एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढि़यों का भविष्य सुरक्षित रहे इसके लिए अभी से गंभीर होना पड़ेगा। इसलिए हम सभी को पौधारोपण करने की जरूरत है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share