अंतिम छोर तक योजनाएं पहुंचा रही भाजपा: अजय कुमार, भगवानपुर में कार्य समिति का किया गया आयोजन

 

भगवानपुर । भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की की युवा मोर्चा की कार्य समिति में प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलती है। अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों को कल्याणकारी योजनाओं लाभ दिलाने की कोशिश की जाती है।
भगवानपुर कार्य समिति का आयोजन किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में लगातार विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों से प्रदेश में निवेशकों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि आने वाला समय युवाओं का समय है। युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी भाजपा की नीतियों को लेकर जन-जन तक जाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी नीतियों का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चार धामाें का विकास किया गया है जिससे प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक ने कहा कि युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचा रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में चारों ओर भगवा ही लहराएगा। इस दौरान जिला महामंत्री प्रवीण संधू, भाजपा नेता रचित अग्रवाल, मोहित राष्ट्रवादी, विभोर सेठी आदि मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share