भाजपा की सरकार खेल और खिलाड़ियों को दे रही बढ़ावा: शोभाराम प्रजापति, भलस्वागाज गांव में भाजपा नेता देवी सिंह राणा के नेतृत्व में विजेता खिलाड़ियों का किया गया स्वागत

भाजपा की सरकार खेल और खिलाड़ियों को दे रही बढ़ावा: शोभाराम प्रजापति, भलस्वागाज गांव में भाजपा नेता देवी सिंह राणा के नेतृत्व में विजेता खिलाड़ियों का किया गया स्वागत

भगवानपुर । लखनऊ में आयोजित अंडर 14 कबड्डी प्रतियोगिता में भलस्वागाज गांव की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शनिवार को भाजपा नेता देवी सिंह राणा के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा जब से सत्ता में आई, तब से खेलों को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार युवाओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं। भाजपा नेता देवी सिंह राणा ने कहा कि भलस्वागाज गांव के साथ-साथ जनपद व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि भलस्वागाज गांव हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान आकाशदीप राणा, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र प्रधान,जिला मंत्री सतीश सैनी, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा अशोक चौधरी, ओमवीर सिंह, ओमपाल सिंह, मदन सिंह, राजवीर सिंह, मुकेश सिंह, संजीव राणा, संजीव सिंह, मोहित राणा, बलबीर सिंह, रमेश सिंह,राकेश कुमार, मनोज सिंह, विनोद सिंह, करण सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share