हरिद्वार में आप कार्यकर्ताओं ने सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन, गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या करार दिया

हरिद्वार । आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया। गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी केंद्र सरकार की हताशा और निराशा को दर्शाता है। तथाकथित शराब घोटाले में अभी तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कोई भी साक्ष्य नहीं जुटा पाया है। आठ घंटे की लंबी पूछताछ आज के बाद भी जब ईडी को कुछ नहीं मिला तो सरकार के इशारे में उनकी गिरफ्तारी की गई है। महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि जांच एजेंसी केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है। इंडिया गठबंधन से भाजपा डरी हुई है, इसीलिए विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के पास नौ साल में कोई भी उपलब्धि नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में महानगर अध्यक्ष अनिल सती, विधानसभा अध्यक्ष ग्रामीण संजू नारंग , संगठन महासचिव ग्रामीण खालीद हसन,संगठन महामंत्री आशीष गॉड, धीरज पीटर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता सिंह, महिला मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष रेखा देवी ,विधानसभा उपाध्यक्ष मंयक गुप्ता, राकेश यादव गीता देवी, सी वाई एस एस जिला अध्यक्ष अमनदीप, जिला उपाध्यक्ष यशपाल शपाल सिंह चौहान, संजय गौतम, जिला सचिव अजय मुखिया युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पवन वर्मन, आरिफ पीर, एहसान, संजय पासवान कबीर सुदामा पासवान ,आमिर, श्रवण गुप्ता, शुभम सैनी, मिठठन लाल, अक्षय सैनी कुर्बान अली, मनीक गिरी , राम प्रकाश कौशल (काके), संजय कुमार अक्षत सैनी, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share