दिल्ली के छात्र आंदोलन में शामिल हुआ उत्तराखंड पुलिस का सिपाही, विभाग ने मांगी रिपोर्ट

0
uttrakhand-police-constable.jpg

नई दिल्ली/देहरादून। कथित पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही भी प्रदर्शन में शामिल हो गया। सिपाही की पहचान शेर सिंह के रूप में हुई है। उसके आंदोलन में शामिल होने और मंच से दिए गए बयानों के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।

प्रदर्शन के दौरान शेर सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि उत्तराखंड पुलिस के कई जवान भी आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर नौकरी छोड़कर आंदोलन में शामिल होने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यदि देश का युवा अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर संघर्ष करता रहेगा, तो यह चिंता का विषय है।

सिपाही ने यह भी कहा कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई से वह आहत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज हो रहा था, उस समय उनकी ड्यूटी वीआईपी सुरक्षा में लगी थी। उन्होंने भावुक होकर कुछ विवादित टिप्पणियां भी कीं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामले के सामने आने के बाद उत्तराखंड पुलिस विभाग ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। विभागीय स्तर पर सिपाही के आचरण और सेवा नियमों के उल्लंघन के पहलुओं की जांच की जा रही है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

Share