उत्तराखंड: अमर मेहता के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

0
FB_IMG_1784287835935.jpg

देहरादून: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देहरादून में कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हुई दुर्घटना में कांग्रेस नेता अमर मेहता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

देहरादून पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने से पहले सबसे पहले अमर मेहता के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि अमर मेहता का असमय निधन बेहद पीड़ादायक है।

FB IMG 1784287842026

राहुल गांधी ने कहा कि एक समर्पित साथी का इस तरह अचानक चले जाना पूरी कांग्रेस पार्टी के लिए गहरा आघात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वह और पूरी कांग्रेस पार्टी शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

राहुल गांधी ने दिवंगत अमर मेहता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

Share