मणिपुर में उग्रवादी हमला: असम राइफल्स के दो जवान शहीद, उत्तराखंड ने खोए अपने वीर सपूत

0
two-asam-rifls-jawan-death.jpg

इंफाल/देहरादून। मणिपुर के उखरुल जिले में उग्रवादियों द्वारा असम राइफल्स के काफिले पर किए गए हमले में उत्तराखंड के दो जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। शहीदों में अल्मोड़ा निवासी वारंट अधिकारी बलवंत सिंह और पौड़ी गढ़वाल निवासी हवलदार चंद्र मोहन सिंह शामिल हैं। हमले में कई अन्य जवान भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे उखरुल जिले के नुंगशांग खोंग क्षेत्र में संदिग्ध उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया। अचानक हुई गोलीबारी में दो जवानों ने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया, जबकि अन्य जवान घायल हो गए। घ

टना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस बीच, कांगपोकपी जिले के थिंगखोंगजांग कुकी गांव में भी रविवार शाम हथियारबंद लोगों द्वारा हमला किए जाने की सूचना है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। सुरक्षा एजेंसियां दोनों घटनाओं की जांच कर रही हैं।

असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा तथा बल के सभी अधिकारियों और जवानों ने शहीद वारंट अधिकारी बलवंत सिंह और हवलदार चंद्र मोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। जारी बयान में कहा गया कि दोनों जवानों ने राष्ट्र की सुरक्षा और कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया है। बल ने शहीदों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

वहीं, मणिपुर के गृह मंत्री गोविंददास ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की हिंसक घटनाएं राज्य में शांति और सौहार्द को बाधित करने का प्रयास हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, उखरुल और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। हमलावरों की तलाश जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

Share